17 मई को मंत्रियों की होगी बड़ी परीक्षा, संगठन और सीएम के सामने देना होगा रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के ढाई साल 13 जून 2026 को पूरे होने जा रहे हैं। इससे पहले सरकार और संगठन स्तर पर मंत्रियों के कामकाज की बड़ी समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है 17 मई को होने वाले इस विशेष रिव्यू में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे। सभी मंत्रियों को वन-टू-वन प्रेजेंटेशन देना होगा।

जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों को 11 अलग-अलग बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए 15-15 मिनट का समय दिया जाएगा। इस समीक्षा को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से भी जोड़कर देखा जा रहा है फिलहाल मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं और माना जा रहा है कि रिव्यू रिपोर्ट के आधार पर आगे के फैसले लिए जा सकते हैं।

सत्तापक्ष भले ही इसे सामान्य समीक्षा प्रक्रिया बता रहा हो, लेकिन संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पहली बार होने जा रही है। यानी अब मंत्रियों की परफॉर्मेंस सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि संगठन के सामने भी परखी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री अपने विभागों की उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी देंगे, वहीं 25 मई को विभागीय स्तर पर अलग से समीक्षा बैठक भी रखी गई है। इस दो-स्तरीय समीक्षा प्रक्रिया के जरिए मंत्रियों की वास्तविक कार्यप्रणाली और फील्ड परफॉर्मेंस का आकलन किया जाएगा। बाद में इसकी रिपोर्ट संगठन के माध्यम से दिल्ली भेजी जा सकती है।

इन अहम बिंदुओं पर मंत्रियों से जवाब मांगे जाएंगे—

• सरकार की प्रमुख योजनाओं में उनकी भूमिका और भागीदारी कितनी रही।
• प्रभार वाले जिलों में कितनी बार दौरे किए और कितनी बैठकें आयोजित हुईं।
• कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय की स्थिति कैसी रही, शिकायतों पर भी चर्चा संभव।
• कैबिनेट मंत्रियों ने अपने राज्यमंत्रियों को कितना काम सौंपा।
• पार्टी के संकल्पों और घोषणाओं को विभाग में किस तरह लागू कराया गया।
• विभागीय समीक्षा के दौरान मंत्रियों के फीडबैक का मिलान भी किया जाएगा।
• प्रभार वाले जिलों में समितियों और अशासकीय नियुक्तियों की स्थिति क्या है।
• गृह क्षेत्र, विधानसभा और प्रभार वाले इलाकों में राजनीतिक माहौल और हारी हुई सीटों को लेकर क्या फीडबैक है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us