पीएम मोदी पर शिवराज की नई किताब ‘अपनापन’, 26 मई को दिल्ली में होगा विमोचन

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के व्यक्तित्व, कार्यशैली और जीवन दृष्टि पर आधारित एक नई पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी है। इस पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

शिवराज ने बताया कि ‘अपनापन’ उनके लिए सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीते 33 वर्षों के अनुभवों का भावनात्मक दस्तावेज है। उन्होंने लिखा कि दुनिया नरेंद्र मोदी को एक प्रभावशाली नेता के रूप में पहचानती है, लेकिन उन्हें करीब से देखने पर एक साधक, कर्मयोगी और संवेदनशील इंसान की छवि सामने आती है।

देर रात तक काम अगली सुबह सेवा के लिए तैयार

अपने पोस्ट में चौहान ने कहा कि लोगों ने मोदी को बड़े मंचों से भाषण देते हुए देखा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्तित्व को भी नजदीक से महसूस किया है, जो देर रात तक काम करने के बाद अगली सुबह उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ देश सेवा में जुट जाता है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री का मन गरीबों, किसानों, माताओं, बहनों, बेटियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहता है।

1991 की एकता यात्रा का भी किया जिक्र

शिवराज सिंह चौहान ने 1991 की ऐतिहासिक एकता यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय कई लोग इसे केवल राजनीतिक कार्यक्रम मान रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उसे राष्ट्र चेतना का अभियान बना दिया था। उनकी सोच थी कि तिरंगा केवल श्रीनगर के लाल चौक तक सीमित न रहे, बल्कि देश के हर युवा के दिल तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसी यात्रा के दौरान पहली बार उन्हें यह एहसास हुआ कि सच्चा नेतृत्व केवल भाषणों से नहीं, बल्कि अनुशासन, तपस्या, समर्पण और अपनेपन की भावना से तैयार होता है।

किताब में नेतृत्व और बदलाव की झलक

शिवराज के अनुसार पुस्तक में केवल घटनाओं का जिक्र नहीं है, बल्कि उस सोच और दृष्टिकोण को भी सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिसने देश में बड़े बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनका मानना है कि यह किताब युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीति से जुड़े लोगों को प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि अगर इस पुस्तक को पढ़ने के बाद लोगों को यह महसूस हो कि देश बदलने के लिए बड़े पद नहीं, बल्कि बड़े संकल्प की आवश्यकता होती है, तो उनका प्रयास सफल माना जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us