महाकाल सवारी के बीच थूकने वाले गिरफ्तार,भाजपा विधायक ने की बुलडोजर चलाने की मांग

उज्जैन- बाबा महाकाल की नगरी में कुछ ऐसा घटा जिसकी किसी को भी अपेक्षा नही थी। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा थूका गया। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग सवारी में मौजूद लोगों द्वारा ही की गईं। हिन्दू समाज के प्रति यह घटना कहा तक जायज हैं इसको लेकर सवाल लगातार खड़े अन्य धर्म के लोगों के बीच गूंज रहे हैं और उज्जैन समेत देश मे इस घटना को लेकर हिन्दू समाज काफी आक्रोशित बताया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान कुछ शरारती तत्व एक बिल्डिंग की छत पर चढ़कर नीचे की ओर थूक रहे थे। जब श्रद्धालुओं ने ऐसा करने से मना किया तो उसके बावजूद भी शरारती तत्व नहीं माने। यह देख चल समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने थूकने वालों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

उज्जैन की घटना को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन छतों से थूका गया, कुल्ला किया है, उन छतों को तोड़ा जाए। आखिर यह सावन में उज्जैन को जलाना चाहते है। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान इस तरह की घटना बहुत ही निंदनीय है। यह अकबर बाबर की सोच रखने वाले लोगो पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ की fir नही इनके घर पर बुलडोजर चले।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us