पूर्व CM कमलनाथ पर देश से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप!

भोपाल- सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोपों के बीच कमलनाथ पर बड़ा आरोप लग रहा हैं जो कि काफी गंभीर बताया जा रहा हैं। देश के चर्चित मीडिया समूह पांचजन्य के ट्वीटर एकाउंट से यह डॉक्यूमेंट ट्वीट किया गया हैं। यानी कमलनाथ पर आरोप लगने से मप्र की राजनीति में कुछ नया होगा यह तो तय माना जा रहा हैं। अब भाजपा नेताओं के हमलों का जबाव कांग्रेस नेता और कमलनाथ कैसे जबाव देंगे ये तो बयान आने पर मालूम चलेगा पर कमलनाथ के लिए नई मुसीबत खड़ी जरूर हो गईं हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर देश से गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोपों मप्र सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है और देश की सुरक्षा पर सेंध का मामला है। ये बात तो सही है कि जो कमलनाथ जी का दामन है बहुत दागों से भरा है। चाहे 84 के सिख दंगों की बात हो और अब ये नया ख़ुलासा है और ये बहुत ख़तरनाक है। जिस प्रकार से उन्होंने हिन्दुस्तान की हमारे देश की सुरक्षा पर कुठाराघात किया है। यदि ऐसा डॉक्यूमेंट को लीक करने की साज़िश में कमलनाथ का हाथ है। तो उनको को आगे आकर इसकी सफ़ाई देनी पड़ेगी। वो देश के अनेक बार मंत्री रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अभी वो मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और फिर से मुख्यमंत्री बनने की बात करते हैं। ऐसे व्यक्ति पर यदि हिंदुस्तान की सुरक्षा में सेंध लगाने का इंतज़ाम है। तो निश्चित रूप से ये बहुत गंभीर मामला है ये छोटा मामला नहीं है। कांग्रेस को कमलनाथ को आगे आकर इसकी सफ़ाई देनी पड़ेगी। ये बहुत गंभीर मामला है ये राजनीतिक विषय नहीं है देश की सुरक्षा का विषय है देश की सुरक्षा का कोई भी खिलवाड़ नहीं होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us