नरेंद्र मोदी केवल लीडर नहीं, मार्गदर्शक भी हैं- CM शिवराज

आज साल के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रयम्बकेश्वर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृधि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत मैं देव पूजन से करता हूं और यहां भगवान की पूजा कर यही प्रार्थना की है कि सभी सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो। उन्होंने कहा की कोविड की तीसरी लहर आ रही है, उससे जनता की रक्षा हो यही प्रार्थना है। हमरा प्रयास है कि तीसरी लहर हावी न हो, जिसके लिये हम पूरी तरह से तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि श्री नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, जो केवल लीडर नहीं, हमारे मार्गदर्शक भी हैं। वह आत्मनिर्भर, वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण में लगे हैं। भगवान से इतनी क्षमता देने की प्रार्थना की कि हम आत्मनिर्भर भारत हेतु आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बना पाए और पूरी क्षमता से प्रदेश की जनता को खुशहाल और समृद्ध जीवन दे सकें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us