मुख्यमंत्री चौहान ने छात्राओं के साथ किया भोजन और जानी समस्याएं

सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर के किला मैदान स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास पहुँचे। यहाँ उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने छात्राओं के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, राज्य आपदा प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. निशांत खरे  सहित अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी। छात्राओं ने छात्रावास में लाइब्रेरी, कम्प्यूटर और ऑनलाइन कोचिंग की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि यहाँ लाइब्रेरी स्थापित की जाए। कम्प्यूटर की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि बेटी वरदान है। राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक बेटियाँ शिक्षित हो इसके लिए कम्प्यूटर अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। सरकार द्वारा स्कूल जाने के लिए बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराई गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा में मदद के लिए गाँव की बेटी योजना चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार नए आश्रम और छात्रावास खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्याओं के विवाह की व्यवस्था भी की गई है। बेटियों को रोजगार देने की व्यवस्था भी सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लेकर शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत तथा पुलिस में 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us