कांग्रेस में चरितार्थ हो रही दिग्गी तले अंधेरा की कहावत: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। राजगढ़ में कांग्रेस की करारी हार पर बीजेपी जमकर तंज कस रही है। इसी क्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय ने जिस नगर पालिका से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था वहां भी कांग्रेस का बंटाधार हो गया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि पहले कहावत होती थी कि दीया तले अंधेरा, लेकिन कांग्रेस में तो दिग्गी तले अंधेरा है। हैरत की बात है कि जिस राजगढ़ नगर पालिका से दिग्विजय सिंह ने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत की थी, उस नगर पालिका में इस बार कांग्रेस को केवल 3 सीटें मिली हैं इसके बाद भी दिग्विजय सिंह खुश हैं। वहां कांग्रेस की हार में दिग्विजय की गलती कम लग रही क्यों​कि उन्होंने शुरूआत में ही कह दिया था कि टिकट कमलनाथ ने बांटे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार के नतीजे कमलनाथ के दिए टिकट का होना चाहिए था वैसे ही नतीजे आए हैं। इस दौरान गृहमंत्री गलती से राजगढ़ की जगह राघोगढ़ भूल गए थे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us