हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की उप-प्राचार्या को हटाने की मांग पर अड़ी छात्राएं

भोपाल। हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने पुरजोर तरीके से उप-प्राचार्या का विरोध शुरू कर दिया है। छात्राएं केवल इस बार पर अडी हैं कि उनसे अशोभनीय तरीके से बात करने वाली उप प्रचार्या को तत्काल हटाया जाए। मंगलवार को भी छात्राएं धरने पर बैठी रहीं।

ज्ञात हो कि हमीदिया नर्सिंग की सैकड़ों नर्सिंग छात्राओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोमवार सुबह से ही हमीदिया एडमिन ब्लॉक के बाहर धरना शुरू कर दिया था। छात्राओं का आरोप है कि उप प्राचार्या रजनी नायर का व्यवहार उनके प्रति काफी अपमानजनक है। छात्राओं ने उप प्राचार्या पर मानसिक रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती आवेदन भी डीन को सौंपा था। कोई कार्रवाई न होने से आहत छात्राएं आज भी धरने पर बैठी हुई हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us