CM शिवराज से सिंगापुर के काउंसल जनरल ने की भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सिंगापुर के काउंसल जनरल शियोंग मिंग फुंग ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट की। इस दौरान चौहान ने कहा कि सिंगापुर के सहयोग से ही ग्लोबल स्किल पार्क का विकास हो रहा है। यह पार्क बनाने के संबंध में सिंगापुर में ही निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ग्लोबल स्किल पार्क को आदर्श रूप में विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। यह प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश के सिंगापुर से संबंध प्रगाढ़ हैं। भविष्य में भी परस्पर सहयोग से यह संबंध सकारात्मक रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।

इस मुलाकात में प्रदेश के युवाओं का वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए उपयुक्त कौशल उन्नयन, विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान के संबंध में भी चर्चा हुई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us