CM शिवराज ने ली कैबिनेट की बैठक, लिए गए महत्त्वपूर्ण फैसले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था को लेकर ऊर्जा विभाग और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्रियों और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग के साथ एक समिति बनाई है, जिसमें बिजली उत्पादन के साथ सौर ऊर्जा और दूसरे ऊर्जा के स्त्रोतों को लागू करने पर कार्य करेंगे।

सिंचाई के लिए आज तीन सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है, जिनमें सोनपुर मध्यम सिंचाई परियोजना, भामराजगढ़ सिंचाई परियोजना और सूरजपुरा मध्यम सिंचाई परियोजना शामिल है। आज कैबिनेट बैठक में अहम निर्णयों में 1250 मेगावाट के सोलर प्लांट के स्थापना की मंजूरी दी गई है। सीएम ने कहा कि मंदिरों के पुजारियों को 5 हजार रुपए मानदेय, संस्कृत शिक्षकों की भर्ती, संस्कृत विद्यार्थियों को स्कालरशिप और सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को संबल योजना का लाभ देने के ऐलान पर संपूर्ण कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी गई।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

-किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए लागू योजना को आगे बढ़ाने की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है।

-ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा की स्थापना के लिए पेडस्टल सहित दूसरे कार्य के लिए ₹ 148 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us