PM मोदी का असम दौरा, 500 करोड़ की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, सद्भाव और विकास रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 75,000 अमृत सरोवर का लक्ष्य लेकर आज देश आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से इसकी शुरुआत हुई थी। अमृत सरोवर से मछली पालन में भी लाभ मिलने वाला है।

असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भली भांति जानते है कि मैंने आपकी समस्याओं को आपके ही परिवार के सदस्य के रूप में मैंने हर मुसीबत को समझने की कोशिश की है। जब परिवार के सदस्य के रूप हम सब एक परिवार की तरह समाधान खोजते हैं तो उसमें एक संवेदनशीलता होती है दर्द और पीड़ा का एहसास होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में हिंसा, अराजकता का समाधान किया जा रहा है, कभी इस क्षेत्र की चर्चा होती थी तो बम और गोलियों की आवाज सुनाई देती थी।

असम को 500 करोड़ की सौगात

असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 500 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाले असम को कई प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि मोदी अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और नवनिर्मित डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल समेत 6 अन्य कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे में कुल कुल 7 नए कैंसर अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us