BJP के42वें स्थापना दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई, PM Modi का कार्यकर्ताओ के नाम संदेश

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी कई तरह के कार्यक्रम कर रही है। बता दें, आज 6 अप्रैल 1980 के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

सीएम शिवराज ने दी बधाई

बीजेपी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सीएम ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए समर्पित संगठन भाजपा के स्थापना दिवस की भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। यह दिन हमें राष्ट्र सेवा के पावन व्रत और अंत्योदय के उत्थान के संकल्पों की याद दिलाता है। देश और समाज हित ही परम ध्येय है।

उन्होने आगे लिखा कि बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र हित ही सर्वोपरि है। इस पवित्र ध्येय के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित है। भाजपा का यह स्ठापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं को सेवा पथ पर बढ़ने के लिए नव ऊर्जा प्रदान करता है। सभी साथियों को स्थापना दिवस की पुन: बधाई !

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us