MP : हिजाब बैन को लेकर सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है- ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

कर्नाटक में हिजाब का लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते कल स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में हिजाब बैन होगा वहीं, आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि हिजाब बैन का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, प्रदेश में कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है- ग्रहमंत्री

ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि- मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर कोई विवाद नहीं है। हिजाब को ‌लेकर कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है, इसलिए कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे। कर्नाटक में भी यह पूरा मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us