कपिल सिब्बल ने Congress पर बड़ा हमला करते हुए कहा- गांधीवाद को छोड़ दें, किसी दूसरे नेता को मौका दें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पद छोड़ दे और किसी दूसरे नेता को मौका मिले।

बता दें, उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अगर उन्हें हार के कारणों की जानकारी नहीं है, तो कल्पना लोक में जी रहे हैं। CWC के बाहर भी एक कांग्रेस है, कृपया उनके विचारों को सुनें।दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा कि वह विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार से हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा, “सीडब्ल्यूसी के बाहर भी एक कांग्रेस है… कृपया उनके विचारों को सुनें, यदि आप चाहें तो… हमारे जैसे बहुत से नेता जो सीडब्ल्यूसी में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस में एक पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण है। क्या इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम सीडब्ल्यूसी में नहीं हैं? देश भर में बहुत सारे कांग्रेसी हैं, केरल से, असम से, जम्मू-कश्मीर से, महाराष्ट्र से, उत्तर प्रदेश से, गुजरात से, जो उस दृष्टिकोण को नहीं रखते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us