मुख्यमंत्री शिवराज ने सामूहिक विवाह में आये 240 नए जोड़ों को दिया संदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ अंतर्गत सागर जिले में आयोजित 240 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन को वीसी के माध्यम से संबोधित कर वर-वधु को आशीर्वाद दिया एवं उनके सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय संस्कृति में विवाह एक संस्कार है, पवित्र आत्माओं का बंधन और जनम-जनम का साथ है। वर-वधु के शरीर भले ही अलग हैं, लेकिन विवाह के बाद आत्माएं एक हो जाती हैं। मैं सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद व शुभकामनाएं देता हूं। आप दोनों परिवारों का मान-सम्मान बढ़ाएं।
बेटियों का शुभ विवाह सम्पन्न होने के उपरांत जिला प्रशासन उन्हें राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ प्रदान करें। जिनके लिए वे पात्र हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों हमेशा खुश और प्रसन्न रहना, वर-वधुओं के माता-पिताओं को भी बधाई देता हूं। सभी दूल्हे, बेटियों का ध्यान रखें। उनके मान-सम्मान व इज्जत की जिम्मेदारी अब आपकी है। आपको 7 फेरों के समय लिए 7 वचनों को निभाना है। मेरा आशीर्वाद हमेशा बेटियों के साथ है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us