आम आदमी पार्टी ने जारी की महापौर प्रत्याशियों की List

  • भोपाल, इंदौर समेत कुल 7 जगहों के घोषित किए महापौर प्रत्याशी।

भोपाल। बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कुल 7 जगहों के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अब जल्द ही प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार में जुटेंगे।

आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने शनिवार दोपहर सात महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी ने भोपाल से रानी विश्वकर्मा, इंदौर से अधिवक्ता कमल गुप्ता, मुरैना से ललिता जाटव, ग्वालियर से डाॅ रूचि गुप्ता, सतना से बसंत कुमार विश्वकर्मा, सागर से मोनिका उर्फ अनीता राजपूत और छिंदवाड़ा नगर निगम के लिए प्रहलाद कुशरे को अपना महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व में पार्टी अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us