MP : कुंडलपुर महामहोत्सव का साक्षी बनने आज कुंडलपुर पहुंचेंगे CM शिवराज, आचार्य श्री का लेंगे आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम-धाम चारो ओर मची है। इस महा-महोत्सव की साक्षी बनने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। अब इसी बीच इस भव्य पंचकल्याणक में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आचार्य विद्यासागर महाराज का मार्गदर्शन लेने पहुंचेंगे।

ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए कहा – संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में आयोजित कुंडलपुर पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल होने का आज परम सौभाग्य प्राप्त होगा। आचार्य श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद की आकांक्षा से ही मन आनंदित, ह्रदय प्रफुल्लित है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे थे कुंडलपुर

कुंडलपुर में प्रतिदिन ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इसके अलावा देश-विदेश से भी जैन धर्मावलंबी आ रहे हैं। महामहोत्सव के चौथे दिन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने आचार्य विद्यासागर महाराज से भेंट की थी।

https://twitter.com/ombirlakota/status/1494946986889334795?t=xKATsn4_Bs77mmNvJK2auA&s=19

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us