File आगे बढ़ाने के एवज में उप महाप्रबंधक मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • अपने कार्यालय में 20 हजार रूपए रिश्वत लेते पकडाया एमपीईबी उप महा प्रबंधक

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने एमपीईबी अधिकारी को ट्रांसफार्मर लगवाने की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी 25 हजार रूपए रिश्वत देने का ठेकेदार पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को एमपीईबी के दफ्तर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक एमएसिटी भोपाल निवासी शिवशंकर पांडे बिजली ठेकेदार हैं। इस समय पुराने शहर में उनकी साइट चल रही है। बुधवार को उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर चांदबड स्थित कार्यालय में पदस्थ उपमहाप्रबंधक विशाल उपाध्याय के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। उप महाप्रबंधक उनसे ट्रांसफार्मर लगवाने की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 25 हजार की रिश्वत काफी समय से मांग रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी विशाल उपाध्याय को उसके ही कार्यालय में 20 हजार रूपए रिश्वत की पहली किस्त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us