बड़ी खबर : CM शिवराज हुए घायल, उत्तराखंड दौरा रद्द

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल हो गए हैं। बता दें, रविवार शाम करीब साढ़ सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाहगंज क्षेत्र में महेश पटेल के पुत्र के निधन पर ग्राम नारायणपुर पुष्पांजली अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे, जैसे ही वह पुस्पांजलि अर्पित करने पहुंचे, तो बगल में ही छत पर एक जाली खुली हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री का बायां पैर जांल में फंस गया, जिससे उनके पैर में सरिया लग गया।

घटना के तुरंत बाद ही एंबुलेंस के डॉक्टर ने उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया और पैर में मलम पट्टी की। हालांकि उसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम हिंग्नासर सहित अन्य जगह भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। CM शिवराज का उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिया गया है लेकिन वह दिल्ली में आयोजित एक बैठक में भाग लेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us