वीडी शर्मा बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, प्रहलाद पटेल के अध्यक्ष बनने की खबर को भाजपा ने बताया अफवाह

भोपाल । मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को हटाए जाने की अटकलों को भाजपा ने सिरे से खारिज किया है। 2 दिन से सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर खबर चल रही है। आज सुबह से लोग सोशल मीडिया पर भाजपा प्रह्लाद पटेल को अध्यक्ष बनने की बधाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर जब कबूतर बाबा ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से पूछा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा में इस तरह के निर्णय अलग तरीके से होते हैं। वीडी शर्मा पार्टी के अध्यक्ष हैं और वही रहेंगे। उनको हटाने को लेकर सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह अफवाह है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us