MP में बिजली चोरी रोकने लगेंगे स्मार्ट मीटर

भोपाल- जनता को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व पर सरकार के सामने सबसे बड़ा संकट बिजली चोरी रोकना है क्योंकि इस घाटे की पूर्ति जनता को ही करनी पड़ती है महंगी बिजली के रूप में। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार अब प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए एमपी विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर बनाएगी। अब 73 फ़ीसदी मीटर स्मार्ट होंगे। छेड़छाड़ पर भी लगाम लगेगी। राजधानी में बिजली मीटर को स्मार्ट मीटर में बदला जाएगा। जून के महीने से इसकी शुरुआत लगेगी। अगले तीन महीने में इन्हें पूरा बदलने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह फैसला लिया है।

कंपनी का मानना है कि मीटरों को बदलने से बिजली चोरी कम होगी। हर महीने होने वाला घाटा रुकेगा। फिलहाल भोपाल में 4.75 बिजली कनेक्शन है जिसमें 3.50 लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी की गई है। स्मार्ट मीटर में हर घंटे का रिकॉर्ड अपडेटेड होगा। मीटर में किसी भी तरह की छेड़खानी रिकॉर्ड होगी। जिन जगहों पर नुकसान कम होगा वहां पर पहले मीटर लगाए जाएंगे। बिजली चोरी वाली क्षेत्रों में फिलहाल मीटर लगाने से कंपनी बचेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us