मेरी अंतरात्मा की आवाज कांग्रेस के साथ है, एमपी में कांग्रेस मजबूत रहेगी: अजय सिंह

भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव में एमपी के 19 विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने पर कांग्रेस के नेता गोलमोल जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हमें नहीं पता कि किन के पास तक अंतरात्मा की आवाज पहुंची लेकिन हमारी अंतरात्मा की आवाज कांग्रेस के साथ है।

शुक्रवार को मीडिया द्वारा कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से सवाल पूछा गया कि जिन क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी हारे उन क्षेत्रों के विधायकों और जिला अध्यक्षों पर क्या कोई कार्रवाई होगी। इसके जवाब में अजय सिंह ने कहा यह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का अधिकार होता है।कमलनाथ तय करेंगे कि कार्रवाई करना है या नहीं। राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर अजय सिंह ने कहा अंतरात्मा की आवाज किसके पास आई किसके पास नहीं आई यह मुझे नहीं पता पर मेरी अंतरात्मा की आवाज कांग्रेस के साथ है। रीवा में कांग्रेस का महापौर चुने जाने से विंध्य में कांग्रेस संगठन काफी मजबूत हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन के मजबूत होने से हमें फायदा मिलेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us