एसी टेक्नीशियन कर रहा था MD ड्रग्स की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर में MD Drugs की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से एसी टेक्नीशियन है और ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। आरोपी फोन पर डील फिक्स होते ही सामने वाले को कोड वर्ड बता कर ड्रग्स सप्लाई करता था।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के पास एक व्यक्ति ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। उसकी जेब से 10 ग्राम वजनी 5 पैकेट MD ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी की पहचान अमान खान उर्फ मलिक पिता अमजद खान उम्र 28 साल निवासी बुधवारा भोपाल के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है कि वह कहां से ड्रग्स लाकर भोपाल में बेच रहा था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us