नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


भोपाल- कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के शराब और नशे के अवैध व्यापार, विक्री और अन्य काम करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भोपाल में नशे के अवैध करोवारियो के विरुद्ध जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने कर्रवाई करते हुए अमूल्य गार्डन में स्थित रेस्टोरेंट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

उक्त संपत्ति दत्ता परिवार की (दिल्ली निवासी) की है। Isa संपत्ति पर अमूल्य गार्डन में संचालक विजय कुमार मिश्रा द्वारा जमीन किराए पर लेकर रेस्टोरेंट कम ढाबा चलाया जा रहा था।इस ढाबे में शराब, का अवैध विक्रय, शराब पिलाना और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थी।

आबकारी विभाग के अधिकारियो ने बताया की इस रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब का पिलाना, और विक्री संबंधी सूचना मिलती रही है। कई बार छापा मारने पर शराब की पार्टी होती पाई गई जिस पर इनको नोटिस जारी किया गया था। लगातार शराब पार्टी इस जगह पर हो रही थी जिसका कोई वैध लाइसेंस भी संचालक के द्वारा नही लिया गया था। अमूल्य गार्डन स्थित रेस्टोरेंट के पास अन्य व्यवसायिक गतिविधियों और निर्माण की अनुमति भी नही थी।अधिकारियो द्वारा पेपर मांगने पर किसी प्रकार के कागजात और अनुमति संचालक और मैनेजर द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई है। एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम ,पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक कार्रवाई करते हुए पूरे रेस्टोरेंट को जमींदोज कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us