भारतीय टीम की वर्ल्ड कप के साथ हुई घर वापिसी, PM मोदी से मुलाकात करेगी टीम

Indian cricket team : भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह 4 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट टीम जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम का एयरपोर्ट पर बड़ी धूम धाम से स्वागत किया गया। वहीं टीम का ढोल नगाड़े के साथ भी स्वागत किया,जिस पर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए भांगड़ा किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बारबाडोज में मौसम खराब होने की वजह से टीम इंडिया भारत वापसी नहीं कर पा रही थी इसलिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी के लिए बारबाडोस में एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट भेजी गई, जिससे वह सीधे दिल्ली पहुंचे और इसी के बाद होटल के लिए रवाना हो गए। टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के 4 दिन बाद भारत लौटी है। वहीं जीतने की खुशी में आज पीएम आवास पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मुंबई में होने वाली है,भारतीय टीम की विक्ट्री परेड

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद आज 4 जुलाई को अपने देश वापस लौटी है,भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां टीम ओपन बस में सवार होगी जिसमें नरीमन प्वाइंट से लेकर वानखेडे स्टेडियम तक करीब 1.5 किलोमीटर तक के रास्ते पर विक्ट्री परेड के लिए जोरदार तैयारी की गई है। जिसका सभी भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us