पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कमलनाथ जी हमारे बीच मत आइए..

पूर्व सीएम उमा भारती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि मैंने शिवराज जी को शराब नीति पर अपने परामर्श भेज दिये हैं। उन्होंने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि उनसे कहूंगी कि आप भी उन्हीं को भेज दीजिए। और मेरे और शिवराज जी के बीच में मत आइए। उमा भारती ने कहा कि मैं भाजपा, सरकार या शिवराज जी के खिलाफ नहीं हूं। उनके साथ हूं। मेरे लिए तो शराब मेरी दुश्मन हें और गंगाज जी मेरी इष्ट हैं। बता दें हाल ही कमलनाथ ने उमा भारती को शराबनीति को लेकर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। उमा भारती नई शराब नीति को लेकर अपनी ही सरकार को घेर रही हैं। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, अस्पताल के आसपास शराब दुकान को दूर करने और शराब पीलाने के आहते बंद करने के सुझाव सरकार को दिये हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us