मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों, 2018 की कमलनाथ सरकार के किए गए वादों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं,उसी श्रंखला में आज फिर शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के वचनों को याद दिलाते हुए उन्होंने फिर सवाल दागा है

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यही सच मैं, जनता के सामने उजागर करना चाहता हूं कि कांग्रेस झूठ बोलती है, कमलनाथ झूठ बोलते हैं। जो कहते हैं वो कभी नहीं करते।

इसलिए उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वो इधर – उधर की बातें करके सवालों से बचते हैं। लेकिन जनता के बीच में सच उजागर करना हमारी ड्यूटी है।

इसलिए 2018 के वचन पत्र में कमलनाथ जी आपने लिखवाया था आर्थिक कृषि यंत्र जिनकी लागत 2 लाख रुपए तक है उस पर 50% अनुदान दिया जाएगा।

सवा साल में आपने कितना अनुदान दिया ये तो बता दो…??

एक धेला नहीं दिया, अनुदान देने की तो दूर की बात है कई योजनाओं के अनुदान बंद कर दिए।

मुझे पता है कि वो फिर से ट्वीटर की चिड़िया उड़ाएंगे। हालाकी उनके नेता ही आजकल उनके हाथ के तोते उड़ा रहे हैं।

हाथ जोड़ते हुए तो कहीं दिख नहीं रहे है लेकिन आपस में जरूर युद्ध शुरू हो गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us