सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक की तिथि में हुआ संशोधन, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक अब 22 अक्टूबर को होगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाले सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक तिथि में बड़ा संशोधन हुआ है,अब यह बैठक पहले से तय तिथि के अगले दिन आयोजित किया जायेगा। जारी जानकारी के मुताबिक सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सवेरे 11 बजे से जिला जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में आयोजित की गई है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 अक्टूबर को आयोजित होनी थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us