सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का मोबाइल App केंद्रीय गृहमंत्री ने किया लॉन्च

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने गृह राज्य के दौरे पर थे राज्य के दौरे के दौरान उन्होंने सोमनाथ ट्रस्ट का मोबाइल ऐप लॉन्च किया और परिवार सहित मंदिर में बाबा सोमनाथ की पूजा अर्चना की।

इससे पहले उन्होंने जूनागढ़ जिला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास किए जाने के साथ ही जूनागढ़ में APMC किसान भवन का उद्घाटन भी किया है।

आज गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे, जिसमें वे मुख्य अतिथि होंगे। विवि के 221 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ का गुजरात का चौथा दीक्षांत समारोह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, कोबा, गांधीनगर में हो रहा है और समारोह में विश्वविद्यालय के 221 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

शनिवार को गृहमंत्री ने गांधीनगर में डेयरी उद्योग के 49वें सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत का दूध उत्पादन आजादी के बाद 10 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छह करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध के उत्पादन के साथ साल 1970 में भारत दूध की कमी वाला देश था, लेकिन दुनिया में आज भारत सबसे अधिक दूध का उत्पादन करने वाला देश बन गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us