संबित पात्रा ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने माफी मांगने पर जोर डाला। पात्रा ने कहा, राहुल गांधी को मांफी तो मांगनी पड़ेगी, हम मंगवा कर ही रहेंगे।

संबित पात्रा ने बताया बीजेपी रोज राहुल गांधी को मांफी मांगने को क्यों कहती है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ब्रिटेन और अमेरिका से इस तरह की मांग लंदन में बैठकर करेंगे तो ठीक नहीं है. हमारा मानना है कि यह विषय है नहीं, बल्कि साजिश है। राहुल गांधी को मांफी तो मांगनी पड़ेगी, हम मंगवा कर ही रहेंगे। ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी बिना माफ़ी मांगे निकल जाएंगे। राफेल केस में भी उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और आज उन्हें संसद के पटल पर भी माफी मांगनी पड़ेगी।

संबित ने आगे कहा कि राहुल को राफेल केस में भी माफी मांगनी पड़ी थी और आज उन्हें संसद के पटल पर भी माफी मांगनी पड़ेगी। मीर जाफर ने जो किया था नवाब बनने के लिए और जो राहुल गांधी ने लंदन में किया है… वो ठीक वही है। शहजादा नवाब बनना चाहता है। आज के मीर जाफर को माफी मांगनी ही पड़ेगी। शहजादे… ये नहीं चलेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us