राहुल गांधी देंगे निचली अदालत के फैसले को चुनौती,सूरत पहुंचे

लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी सोमवार को सूरत कोर्ट के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष से मिलने के 1 घंटे बाद राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सूरत जा रहे हैं।

राहुल गांधी के समर्थन में भरुच से सूरत जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के सपोर्ट में हाथों में पोस्टर लिए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us