राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो…आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।

आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us