राहुल गांधी के निवास स्थान पहुँची पुलिस

दिल्ली: ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने इसका उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जो घटनाक्रम है हम उसका नियामानुसार जवाब देंगे लेकिन इस तरह से आना कहां तक सही है?भारत जोड़ों यात्रा को खत्म हुए आज 45 दिन हो गए, यह आज पूछ रहे हैं।ये दर्शाता है कि सरकार घबराई हुई है।अभी मुझे अंदर जाने से रोका गया,क्यों रोका गया यह सड़क है यहां कोई भी आ जा सकता है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह(पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us