मंत्री तुलसी सिलावट ने महत्वपूर्ण विषय को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

दिल्ली- मध्यप्रदेश की महत्वकांक्षी योजना पर चर्चाकर आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करने मप्र सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली में उनके निवास पर सौजन्य भेंट की ।

मप्र सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से केन -बेतबा परियोजना के संबंध में चर्चा की और परियोजना को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया।
इसके साथ ही परियोजना के अंतर्गत सीमित क्षेत्र में निर्माण की अनुमति प्रदान करने की मंजूरी के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की। इस योजना के माध्यम से लाखों किसानों को फायदा तो होगा ही इससे उनकी आर्थिक उन्नति के रास्ते भी बुलंद होंगे।

जनवरी माह में भोपाल आए थे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। तब उन्होंने कहा था कि केन बेतवा जल्दी शुरू की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us