नेता इन्हीं माफियाओं के घर में जाकर चाय पीते थे- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर विपक्ष के बयानों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यही माफिया वाले जब जनता पर, व्यापारियों पर प्रहार करते थे, मारते थे, वसूली करते थे तब इन नेताओं में से किसी को बोलते हुए नहीं सूना क्योंकि ये नेता इन्हीं माफियाओं के घर में जाकर चाय पीते थे, उनकी सरकार में इन माफियाओं को संरक्षण मिलता था। अब ये सवाल खड़ा होता है कि ये सब इनके(माफिया) लिए क्यों बोल रहे हैं।

के.सी. वेणुगोपाल की उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार में घीरे दल एक दूसरे का सहारा लेने का प्रयास करते हैं लेकिन ये ‘महाठगबंधन’ कभी भी पहले प्रयास किया, उसे जनता ने कभी नहीं स्वीकारा न आगे स्वीकारेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us