लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा-राहुल गांधी

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा है कि मैंने आप सबसे काफी बार बोला है कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।

भाजपा अदाणी के मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है। राहुल गांधी अड़े हुए हैं कि कंपनियों में 20,000 करोड़ कैसे डाले गए? इस सवाल का जवाब वे लेकर रहेंगे चाहे सदस्यता रद्द करें, माफी मांगने की बात करें या आरक्षण का मुद्दा लाएं…अखिलेश यादव पिछड़े वर्ग के नहीं हैं क्या? लालू यादव, तेजस्वी यादव, भूपेश बघेल पिछड़े वर्ग के नहीं हैं क्या? सभी को भाजपा ने परेशान कर रखा है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिल्ली।

मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं। मैं लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। अगर यह लोग सोचते हैं कि मुझे अयोग्य करवाकर, धमकाकर, जेल में डालकर मेरा मुंह बंद कर सकते हैं तो मेरी वो हिस्ट्री नहीं है। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। मैं किसी चीज से नहीं डरता हूं

About Author

8 thoughts on “लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा-राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us