कांग्रेस PM मोदी को अकेले हराने में नाकाम है, उन्हें सहारे की ज़रूरत – केंद्रीय मंत्री ईरानी

दिल्ली- पटना में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान राहुल गांधी ने जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयानबाजी की इसके बाद मोदी मंत्रिमंडल की तेजतर्रार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कांफ्रेंस करके राहुल के लगाए आरोपों का जवाब दिया।

आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस वार्ता में पटना में हो रही विपक्ष की बैठक को लेकर भी कहा “मैं विशेषतौर पर कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह घोषित कर दिया कि कांग्रेस PM मोदी को अकेले हराने में नाकाम है, उन्हें सहारे की ज़रूरत है।”

प्रेस वार्ता करते हुए कहा “प्रधानमंत्री की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के परिणाम स्वरूप रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज सहयोग जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और इनोवेशन पार्टनरशिप पर समझौता ज्ञापन न केवल अनुसंधान बल्कि व्यावसायिक अवसरों को भी बढ़ावा देगा”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us