Goa में अमित पालेकर होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए सीएम पद के उम्मीदवार के लिए अमित पालेकर के नाम की घोषणा की। अमित पेशे से वकील हैं और पिछले ही साल आम आदमी पार्टी के सदस्य बने थे। राजनीति से उनका नाता गहरा नही है, हालाँकि उनकी मां सरपंच रह चुकी हैं।

अमित पालेकर भंडारी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। गोवा में हिंदुओं की आबादी 66 प्रतिशत है जिसमें एसटी वर्ग का भंडारी समाज 30 प्रतिशत है। यही वर्ग गोवा चुनावी राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता आ रहा है। इसके अलावा ईसाई 25 प्रतिशत और 9 प्रतिशत मुसलमान हैं। घोषणा करते ही अरविंद केजरीवाल पर जातिगत राजनीति करने के आरोप लगाए जा रहे है।

चुनावी जानकारों का कहना है कि इस गोवा विधानसभा चुनाव में भंडारी समाज और ईसाई मतदाता का कॉम्बिनेशन बदलाव ला सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us