सीएम शिवराज ने मंत्रियों के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी’

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंगलवार शाम करीब 8 बजे लव जिहाद और आतंकवाद पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी देखने पहुंचे। भोपाल के अशोका लेक व्यू कैम्पस में बने ओपन थिएटर में सीएम ने मंत्रियों के साथ फिल्म देखी। सीएम चौहान की पत्नी साधना सिंह और अन्य मंत्रियों के परिजन भी साथ थे। इस दौरान ”द केरला स्टोरी” की अभिनेत्री अदा शर्मा और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि द केरला स्टोरी की पूरी टीम के साथ मैं अपनी टीम को लेकर फिल्म देखने आया हूं। इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए। झूठे प्रेम के जाल में फंसकर हमारी बेटियां अंधेरी दुनिया में पहुंच जाती हैं, जिससे उनकी जिंदगी नरक बन जाती है। देश विरोधी कृत्यों में उन्हें फंसा दिया जाता है। यह बहुत उद्देश्यपूर्ण फिल्म है।

द केरला स्टोरी को देखने के लिए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा भी पहुंचे। सारंग ने कहा, ‘इस फिल्म के माध्यम से समाज को जगाने की जरूरत है। कांग्रेस और वामपंथी दलों के लोग जो ऐसी समस्याओं के पीछे हैं, वो लगातार फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध इस बात को इंगित करता है कि यदि देश में आतंकवाद और हमारी संस्कृति को मिटाने का षडयंत्र होता है तो उसके पीछे निश्चित रूप से कांग्रेस और वामदल ही हैं।’

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us