पशुओं की नस्ल सुधार के लिए उठायें आवश्यक कदम : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें। पशुपालन एवं डेयरी विकास के लिए तेजी से प्रयास हों। पशुओं की नस्ल सुधारने से उन्हें उपयोगी बनाया जा सकता है। कृत्रिम गर्भाधान ढंग से करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

बकरी पालन को दिया जाये बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम खर्च में बकरी पालन संभव है। नवीन चारा उत्पादन कार्यक्रम में चारे के अधिकाधिक उत्पादन के प्रयास हों।

जनता को पशुपालन से जोड़ें

मुखयमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोगों को पशुपालन से जोड़ने का कार्य हो। विशेषकर बैगा जनजाति को पशु देकर पशुपालन से जोड़ा जाये।

गौ-संवर्धन से रोजगार को बढ़ाया जाये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गौ-संवर्धन से रोजगार को बढ़ाया जाये। पॉल्ट्री उद्योग को बढ़वा देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आगे बढ़ायें। भारत सरकार की बेकयार्ड योजना में चूजा प्रदाय का विस्तार किया जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मिशन मोड में लेकर लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जाये। विशेषकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास हों।

गरीबों को रोजगार से जोड़ें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से लोगों को रोजगार से जोड़ें। गौ-शालाओं का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो। गौ-शालाओं को आत्म-निर्भर बनाया जाये। गोबर, गौ-मूत्र से कई उत्पाद बन रहे हैं।  गाय के गोबर और गौमूत्र के नये-नये प्रयोग करें। गो-वंश के संरक्षण के लिए कमी नहीं रहे। किसानों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की महती भूमिका है। मिशन मोड पर कार्य कर चमत्कार कर दिखायें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us