लखनऊ में स्थापित होगा क्लीन प्लांट सेंटर, किसानों को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाले रोगमुक्त पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तहत लखनऊ में क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस फैसले की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में की गई। इस केंद्र के शुरू होने से किसानों को बेहतर गुणवत्ता के साथ रोगमुक्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उद्यानिकी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गुरुवार को लखनऊ स्थित योजना भवन के वैचारिकी सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि रोडमैप, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

राष्ट्रीय लक्ष्य की पूर्ति का भरोसा

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रदेश कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे विकसित भारत का सपना भी तेजी से साकार होगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार आपसी समन्वय और साझा प्रयासों के जरिए इस राष्ट्रीय संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा करेंगी। साथ ही उन्होंने किसानों के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us