बुलन्दशहर: पति ने सर्जिकल ब्लेड से काटा महिला डॉक्टर का गला

बुलंदशहर में पति ने पत्नी का गला काटकर मार डाला। महिला पेशे से डॉक्टर थी। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे महिला अपने क्लीनिक में अकेली बैठी, तभी उसका पति आया और उससे पांच लाख रुपए मांगे। पत्नी ने रुपए देने से मना कर दिया, इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। तैश में आए पति ने सर्जिकल ब्लेड से पत्नी के गले पर तीन बार वार कर मौत के घाट उतार दिया।
आस पास के लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी और आस पास के लोग महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूनम (34) बीयूएम के बाद गांव के बाहर प्राइवेट क्लीनिक चलाती थीं। छह साल पहले उसने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने राहुल से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि राहुल पेशे से व्यापारी हैं, लेकिन कुछ समय से उसका व्यापार घाटे में चल रहा था। दोनो के एक चार साल की बेटी भी है। राहुल हापुड़ का रहने वाला है। जहा महिला पहले नर्स का काम करती थी। राहुल वहा मेडिकल स्टोर चलाता था। दोनो की वहीं से मुलाकात हुई। 6 साल बाद दोनो ने कोर्ट मैरिज की थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us