कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में ASI को सर्वे का अधिकार दिया,खुलेंगी सच्चाई की परतें

वाराणसी- देश का चर्चित मामला ज्ञानवापी मस्जिद का मामला फिर सुर्खियों में रहने वाला हैं क्योंकि कोर्ट ने ASI सर्वे का आदेश दे दिया है। शिवलिंग को लेकर विवाद खड़ा था अब जांच से इसकी नई नई परते खुलना शुरू होंगीं

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि हमारा कहना था कि उस पूरे क्षेत्र का ASI द्वारा सर्वेक्षण करना चाहिए। आज कोर्ट ने हमारे उस आवेदन पर सहमति दे दी है और अब ASI ही इस मामले की दिशा और दशा को निर्धारित करेगा। शिवलिंग का सर्वेक्षण नहीं होगा। उसका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी अगली सुनवाई 29 अगस्त को है। मगर शिवलिंग को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वेक्षण होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us