प्रबल सिंह पटेल की शादी में झूमे शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय

आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में गुरुवार को मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल का विवाह बेहद सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शादी समारोह को निजी रखा गया, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और चुनिंदा राजनीतिक हस्तियां ही शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी तिरुपति पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। वहीं, शादी के दौरान कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। बारात में मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारतीय पारंपरिक वेशभूषा लुंगी-कुर्ते में नजर आए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ जमकर लुंगी डांस किया, जिसका वीडियो और तस्वीरें चर्चा में रहीं।

कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बता दें कि प्रबल सिंह पटेल और नरसिंहपुर निवासी हिमांशी दुबे की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल स्थित पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रोफेसर कॉलोनी वाले सरकारी आवास पर हुई थी। उस कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us