मध्य प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का लोकार्पण आज, केंद्रीय मंत्री गडकरी और शिवराज सिंह चौहान करेंगे लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 1004 करोड़ की लागत से बने सबसे लंबी मोहनिया टनल का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बता दें कि मोहनिया टनल गुढ़ से सीधी मार्ग पर बनी है जो कि प्रदेश की अब तक की सबसे लंबी टनल होगी । सिक्स लेन की इस सुरंग की कुल लंबाई 2.82 किलोमीटर है। इस सुरंग के लोकार्पण के साथ ही 7 सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ,वन मंत्री कुंवर विजय शाह , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल , लोकनिर्माण विभाग के राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ , सीधी सांसद रीती पाठक, रीवा सांसद जनार्दन मिश्र, सतना सांसद गणेश सिंह, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह , राजमणि पटेल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us