MP में गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन देने की अवधि 6 महीने आगे बढ़ी, CM शिवराज ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के हित में बड़ा फैसला लिया है कल मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को मिल रहे राशन की अवधि 6 महीने तक बढ़ाई जाती है।

बता दें, गरीबों को गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को मिलाकर 5-5 किलो यानी 10 किलो अनाज प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाता था। इस योजना की समाप्ति की तिथि 31 मार्च तक थी लेकिन अब इसे छह महीने और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन प्रदान करने की अवधि 31 मार्च से 6 महीना और बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना मिलाकर 5-5 यानी 10 किलो अनाज गरीब परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us