राजभवन में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम, राज्यपाल ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नव वर्ष की शुभकामनाओं का आज राजभवन में आदान-प्रदान किया। राज्यपाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारी को शुभकामना दी और सपरिवार स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामनाएँ की।

राज्यपाल पटेल को राजभवन कुम्हारपुरा स्कूल के शिक्षक एवं बच्चों ने बधाई दी। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, अपर सचिव श्री मनोज खत्री, विधि अधिकारी श्री डी.पी.एस. गौर, परिसहाय द्वय श्री सुभाष आनंद, श्री अगम जैन, सुरक्षा अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह चावड़ा, नियंत्रक श्रीमती सुरभि तिवारी, चिकित्सक डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, संगीता जैन, डॉ. गीता सुकुमार, सत्कार अधिकारी श्रीमती शिल्पी दिवाकर, राजभवन के सचिवालय, उद्यानिकी, पुलिस बैरक, लोक निर्माण विभाग एवं प्रेस प्रकोष्ठ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने राज्यपाल का अभिनंदन कर नव वर्ष की बधाई दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us