मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट ,हम सबके लिए गर्व की बात। CM

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मे अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश के fसुदुर वन क्षेत्र में टाइगर और अन्य वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाले वन क्षेत्रपाल, वन रक्षक, महावत और वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया इसी के साथ मुख्यमंत्री ने मप्र के वानिकी अनुसंधान के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुए सम्मेलन एवं वाइल्ड लाइफ एक्शन प्लान 2023 से 2043 और वर्ड सर्वे रिपोर्ट ऑफ गांधी सागर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मंदसौर की पुस्तकों का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा हम सब अत्यंत प्रसन्न और गर्व से भरे हुए हैं। मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए घनघोर परिश्रम करने वाले वन क्षेत्रपाल, वन रक्षक और महावत समेत वन विभाग के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं।टाइगर का पुनर्स्थापन कोई आसान काम नहीं हैं, लेकिन ये काम हमने अपने हाथ में लिया और आज हम “टाइगर स्टेट” हैं…इस उपलब्धि में जितने भी साथी शामिल हैं, मैं उन सभी को हृदय से बधाई और धन्यवाद देता हूं।मध्यप्रदेश ने “वाइल्ड लाइफ” को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है…. वानिकी के क्षेत्र में हम देश में सर्वोपरि हैं…हम टाइगर स्टेट के साथ ही तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी हैं।अनेक कष्टों और कठिनाइयों को सहकर वन्य प्राणियों के संरक्षण का काम करने वाले सभी लोगों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं और वन विभाग को बहुत-बहुत बधाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us