पिछोर में स्व. श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता की स्मृति में बनेगा उद्यान, प्रतिमा भी होगी स्थापित

सीएम शिवराज ने पूर्व मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठतम राजनेताओं में शामिल श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य थे। वे मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री भी रहे। उन्होंने राजस्व मंत्री के रूप में प्रदेश के राजस्व प्रशासन में अनेक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव किए। जनसंघ जैसे संगठन की स्थापना में स्व. श्री गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता का कल झांसी (उ.प्र.) में निधन हुआ।

उन्होंने कहा कि स्व. श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता की स्मृति में पिछोर में स्मृति उद्यान बनाया जाएगा। इस उद्यान में स्व. गुप्ता की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्व. गुप्ता की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन एवं मित्रगण को यह दु:ख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us