बिहार को नई दिशा देने का संकल्प: सम्राट चौधरी बने नए मुख्यमंत्री, पीएम मोदी और नीतीश कुमार का जताया आभार

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुने जाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है इस अहम जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नए मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पद उनके लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर का किया जिक्र

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें भाजपा में कई पदों पर काम करने का अनुभव मिला है, जिसने उन्हें जनता की अपेक्षाओं को समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने राज्य में मजबूत सरकार बनाई है और मोदी-नीतीश के नेतृत्व पर विश्वास जताया है।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे आभारी हैं और इसी मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।वही सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर वे राज्य के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us